Ticker

6/recent/ticker-posts

मनोविज्ञान की उत्पत्ति - Origin of Psychology

मनोविज्ञान की उत्पत्ति - Origin of Psychology


मनोविज्ञान की उत्पत्ति - Origin of Psychology
मनोविज्ञान की उत्पत्ति - Origin of Psychology
नमस्ते आप सभी का स्वागत है इस ब्लॉग में आप मे से कई लोग विद्यार्थी होंगे और कुछ लोग शिक्षक होंगे या बनने की तैयारी कर रहे होंगे एक शिक्षक बनने के लिए हमे मनोविज्ञान को पढ़ना और समझना बहुत आवश्यक है क्योंकि हम मनोविज्ञान विषय की सहायता के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यवहार का अध्ययन एवं उनका आंकलन कर सकते है जिससे हम विद्यार्थियों को एक सही राह एवं सही दिशा देने में सहयोग प्रदान कर सकते है जिससे विद्यार्थी के आने वाला जीवन प्रेरणा दायक बन सके और हर वो व्यक्ति जो मनोविज्ञान विषय का अध्ययन करता है उसके जीवन में मनोविज्ञान एक नवीनतम ऊर्जा प्रदान करता है जो उसके व्यक्तित्व में सौन्दर्यशील प्रकाश को फैलाने का कार्य करता है 
जिससे उसका आगामी जीवन प्रेरणा का स्वरूप हो ।
इसलिए इस ब्लॉग को फॉलो करें ताकि आप अपने जीवन मे हमेशा आत्मनिर्भर तथा प्रेरणा के स्त्रोत बने रहे

चलिए हम मनोविज्ञान के इतिहास में चलते है जिससे हमें इसे समझने में आसानी होगी ।


मनोविज्ञान की उत्पत्ति

मनोविज्ञान का वर्तमान स्वरूप नया है, लेकिन इसका इतिहास बहुत पुराना है,

अबिंग हास के अनुसार सबसे पहले ईसवी पूर्व 5वी शताब्दी सदी में पैदा हुऐ दार्शनिक “सुकरात” ने कहा था कि मनुष्य को मनुष्य का अध्ययन करना चाहिए

सुकरात के शिष्य “प्लेटो” ने ई. पु. 4वी सदी में अपने विचार देते हुवे कहा था कि ईश्वर, प्रकृति और मनुष्य  आपस में इस प्रकार से बंधे होते हैं कि इन्हें एक दूसरे से अलग नही किया जा सकता “प्लेटो” ने ही अपनी पुस्तक -“ रिपब्लिक ” में लिखा था मनुष्य में आत्मा पाई जाती है, और वह आत्मा के भावों से किसी परम् सत्ता को ईश्वर मानती है ।

मनोविज्ञान का जनक

मनोविज्ञान का जनक
मनोविज्ञान का जनक
प्लेटो के शिष्य “अरस्तू” ( 384 ई.पु. - 322 ई.पु. ) ने दर्शनशास्त्र में आत्मा के अध्ययन की शुरुआत की और यह ही आत्मा का अध्ययन आगे चलकर आधुनिक मनोविज्ञान बना इसलिए अरस्तू को मनोविज्ञान का जनक कहते है ।  

नॉट - “कोलसेनिक” एक मात्र विद्वान है जिनका मानना है - आत्मा की अवधारणा सबसे पहले “प्लेटो” के द्वारा दी गई थी इसलिए मनोविज्ञान का वास्तविक जनक प्लेटो है ।

मनोविज्ञान शब्द की उत्पत्ति

मनोविज्ञान शब्द की उत्पत्ति
मनोविज्ञान शब्द की उत्पत्ति 

लगभग 2000 वर्षो तक अरस्तू के द्वारा किये गए अध्ययन या दी गई विषय वस्तु को लोग पढ़ते आये पहली बार सालवी सदी में 1590 ई. के समय यूनानी दार्शनिक “रुडोल्फ गोइकले” ने PSYCHOLOGIA ( साइकोलॉजीया ) नामक पुस्तक लिखी जिसमें इन्होंने आत्मा के अध्ययन के लिए PSYCHOLOGY ( साइकोलॉजी ) शब्द का प्रयोग किया तब से लेकर आज तक मनोविज्ञान के लिए अंग्रेजी भाषा में PSYCHOLOGY शब्द का प्रयोग किया जाता है ।


Psychology शब्द psyche + logus से मिलकर बना है जो मूलतः ग्रीक भाषा का शब्द है ।

मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
Q. मनोविज्ञान का जनक किसे कहा जाता है ?
Ans. अरस्तू को

Q. किस के अनुसार आत्मा के अध्ययन की अवधारणा सबसे पहले प्लेटो के द्वारा दी गई ?
Ans. कालसेनिक के द्वारा

Q. मनुष्य को मनुष्य का अध्ययन करना चाहिए सबसे पहले यह किसने कहा ?
Ans. सुकरात

इन दो प्रश्नों का जवाब आप दीजिये कमेंट में देखते है आप ने इस मनोविज्ञान ब्लॉग को कितनी अच्छी तरह से अध्ययन किया है ।

Q. आत्मा के अध्ययन के लिए psychology शब्द का प्रयोग किसने और कोनसी पुस्तक में किया ?

Q. Psychology शब्द किन दो शब्दों से मिलकर बना है तथा यह किस भाषा का शब्द है ?

इसके आगे का भाग 2 पढ़ने के लिए यह क्लिक करें यह इसके आगे का पार्ट है - 

भाग 2 - 

Adhunik manovigyan history आधुनिक मनोविज्ञान के जनक

भाग 3 - 

Chetna ka vigyan manovigyaan kaise bana चेतना का विज्ञान मनोविज्ञान कैसे बना?


Next article coming soon 

शिक्षामनोविज्ञान की उत्पत्ति कब हुई थी 

संघ्यात्मक मनोविज्ञान की उत्पत्ति कब हुई थी 

आप को इस विषय से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के हमे बताए हम इनका निवारण अवश्य करेंगे धन्यवाद ।


  • Love
  • Follow
  • Comment
  • ❤️

Post a Comment

0 Comments