Simple Tense in hindi - english kaise sikhe in hindi part 5
नमस्ते दोस्तों आप का स्वागत हैं हमारे इस ब्लॉग में और इस ब्लॉग के माध्यम से आप की इंग्लिश और भी अच्छी हो जाएगी बस आप रेगुलर इस ब्लॉग को दिन में कभी भी पढ़ ले जिससे आप में एक आत्मविश्वास आएगा और आप किसी से भी इंग्लिश में बात करने से हड़बड़ाएंगे नहीं तो चलिए हम english kaise sikhe के पार्ट 5 की शुरुआत करते हैं और हमारा आज का टॉपिक है सामान्य काल ( simple tense ) तो आज हम सिंपल टेंस के बारे में पढ़ेंगे अभी हमनें tense के इससे पहले हम tense की शुरुआत करें में आपको बता दु ये पोस्ट english kaise sikhe in hindi का पार्ट 5 है इसके आगें के पार्ट नहीं पढ़े तो आप नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक कर के अवश्य पढ़ ले ताकि शुरुआत से आप सिख पाए और आप का बेसिक मजबूत हो सके तो चलिए सामान्य काल की शुरुआत करते हैं ।

इस लिंक पर क्लिक करें पहले के पार्ट देखने के लिए
Types of tense in hindi -
दोस्तों पिछले पोस्ट में हम सब ने काल के कितने प्रकार होते हैं उनके बारे में अध्ययन किया था आज हम काल के प्रकारों के बारे में गहनता से अध्ययन करेंगे ।
Tense के प्रकार : - tense मुख्यतः 4 प्रकार का होता हैं ।
(1) सामान्य काल ( simple tense )
(2) अपूर्ण काल ( continuous tense )
(3) पूर्ण काल ( perfect tense )
(4) पूर्ण निरन्तर काल ( perfect continuous tense )
तो आज हम english kaise sikhe in hindi ke भाग 5 में पढ़ेंगे सामान्य काल ( simple tense ) के बारे तो चलिए शुरू करते हैं ।
● सामान्य काल ( Simple Tense )
(1) सामान्य वर्तमानकाल ( Simple Present Tense ) : सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों को आपको बोलतें समय ज़रूरत पड़ेगी इसलिए इस काल के वाक्य कैसे होते हैं, उनकी रचना english में कैसे होती है, यह अब हम देखेंगे सबसे पहले हम इस काल का प्रयोग देखेंगे प्रयोग समझने के लिए नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं वे देखिए वाक्यों में किस प्रकार की है, उस पर ध्यान दीजिए.
(1) सूर्य पूर्व में उगता हैं
(2) हरि झूठ बोलता है
(3) रमेश अमरीका में रहता है
(4) वह सुबह जल्दी उठता है
(5) वे रोज़ 16 घन्टें काम करते हैं
(6) कुत्ते भोंकते हैं
इस में से किसी भी वाक्य में क्रिया जारी नहीं दिखाई देती या एकाध बार यह क्रिया होती हो ऐसा भी प्रतीत नहीं होता ये हमेशा होने वाली क्रियाएं हैं सूर्य का पूर्व में उगता एक शाश्वत सत्य हैं झूठ बोलना हरि की आदत हैं और रमेश का अमरीका में रहना हमेशा की बात है तो सामान्य वर्तमानकाल का सरल प्रयोग आपकी समझ में आ गया एक बार और देखिए
कोई शाश्वत सत्य, किसी की (वर्तमानकाल की) आदत या हमेशा होने वाली कोई क्रिया व्यक्त करने के लिए सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है
● सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है इसका क्या अर्थ हुआ ?
ध्यानपूर्वक पढ़े : सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है इसका मतलब सामान्य वर्तमानकाल की रचना - जो आगे आ रही है उसका प्रयोग किया जाता है
हिंदी के वाक्यों का अंग्रेजी में सही अनुवाद करने के लिए हिंदी के वाक्यों के काल की सही पहचान होना1बहुत आवश्यक है लेक़िन सिर्फ वर्तमानकाल, भूतकाल या भविष्यकाल इतनी पहचान काफ़ी नहीं है क्योंकि हमने अभी देखा कि वर्तमानकाल चार हैं, भूतकाल चार है और भविष्यकाल भी चार है और इन बारह कालो की अलग अलग रचनाएँ हैं
इसलिए वाक्य निश्चित कौन से काल का है यह पहचानना होगा
काल की सही पहचान से ही सही रचना का प्रयोग करके हम सही वाक्य बना सकते हैं। जैसे अगर कोई वाक्य वर्तमान काल का है, सिर्फ का है, सिर्फ इतना ही समझ में आए तो कौन सी रचना का प्रयोग करेंगे? वर्तमान काल की चार रचनाएं हैं, लेकिन अगर वाक्य अपूर्ण वर्तमान काल का है। ऐसा मालूम हो तो अपूर्ण वर्तमान काल की रचना का प्रयोग कर वाक्य बनाया जा सकता है। यह पढ़ते वक्त किसी के सामने यह प्रश्न कर रचना देखकर मेरे हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में बोलने तक क्या सामने वाला व्यक्ति रुकेगा तो यह प्रश्न उचित है। इसका सविस्तार उत्तर आपको आगे मिलेगा। फिलहाल सिर्फ इतना याद रखें कि यह शुरुआत के दिन है इसलिए काल पहचान कर रचना के अनुसार वाक्य बनाना होगा। लेकिन जैसे-जैसे आप इस पोस्ट का अध्ययन करते जाओगे और दी गई सूचनाओं का पालन करोगे। आपको काल पहचानने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। रचना देखनी नहीं पड़ेगी और अपने आप हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में आप आसानी से कर सकेंगे - तुरंत
तो अभी हम हिंदी वाक्य का काल पहचानने के बारे में बात कर रहे थे। काल पहचानना बहुत आसान है। वाक्य पढ़ते ही वाक्य की क्रिया देखकर आप वाक्य का काल पहचान सकते हैं, परंतु कई बार वाक्य पूरा पढ़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
केवल वाक्य के क्रिया के अंत में देखकर आप काल पहचान सकते हैं। जैसे जैसे पहचान सकते हैं। जैसे सामान्य वर्तमान काल के कुछ वाक्य आप फिर देखिए सिर्फ वाक्य के आखिरी हिस्से की ओर ध्यान दीजिए।
वह सुबह जल्दी उठता है
रात में देर से सोता है
सूर्य पूर्व में उगता है
पश्चिम में डूबता है
वाक्य में क्रिया के अंत में आपको ता है दिख रहा है तो इसके बाद जब भी आप हिंदी के किसी भी वाक्य के आखिरी में ता है देखें तो आप समझ जाएंगे कि उस वाक्य का काल सामान्य वर्तमान काल है, लेकिन हिंदी में हमेशा ही सामान्य वर्तमान काल के वाक्य में ता है ही होगा। ऐसा नहीं है। कभी ता है की जगह ते है, ति हैं, वगैरह भी हो सकता है। अब यही एक बार फिर से पढ़ लें।
हिंदी वाक्य के अर्थात क्रिया के अंत में - ता हे, ते हैं, ति हैं। इनमें से कोई भी अक्षर समूह हो तो वह वाक्य सामान्य वर्तमान काल का होगा
ध्यान दीजिए : यह सामान्य वर्तमान काल के वाक्य के साधारण लक्षण हैं। ता हे ते हैं ति हैं। यह अक्षर समूह ना होते हुए भी वाक्य सामान्य वर्तमान काल का हो सकता है। यह सब आप के आगे समझ में आएगा ही तब तक काल की उक्त पहचान याद रखना ही काफी है। उक्त जानकारी को सामने रखते हुए दिया गया वाक्य सामान्य वर्तमान काल का है या नहीं। यह पहचानना आपके लिए अब मुश्किल नहीं है और वाक्य सामान्य वर्तमान काल का है। यह निश्चित होने पर यह वाक्य अंग्रेजी में बनाने के लिए नीचे दी गई रचना का प्रयोग किया जाएगा :-
कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s) + .....
इस रचना का अर्थ है वाक्य का प्रारंभ कर्ता से होगा। वाक्य में कौन सा शब्द कर्ता है, यह पहचानना मुश्किल नहीं है कर्ता यानी करने वाला तो वाक्य में क्रिया करने वाला कर्ता होगा. मैं, तुम, आप, वह, राम, श्याम... यह शब्द कर्ता है हिंदी वाक्यों में साधारणत: कर्ता अधिकतर वाला शब्द ही होता है और कर्ता के बाद आएगा। क्रिया का पहला रूप जरूरी हो तो क्रिया के पहले रूप में s लगेगा ( s कब लगेगा यह जानकारी आगे आ रही है ) और वाक्य में जो कुछ भी बचा होगा, वह क्रिया क्रिया के बाद आएगा.
अब उदाहरण देखने के पूर्व एक अंतिम बार क्रिया के रूप के बारे में क्रिया का पहला रूप, दूसरा रूप, तीसरा रूप और ing रूप में शब्द बीच-बीच में आपके सामने आएंगे। अंग्रेजी में काल के अनुसार और जरूरत के अनुसार क्रिया के योग्य रूपों का अध्ययन करना पड़ता है। जैसे हिंदी वाक्य में जाना यह क्रिया हो तो उसके लिए हमेशा अंग्रेजी में go इस शब्द का प्रयोग होगा। ऐसा नहीं है। कभी go आएगा तो कभी went कभी gone कभी going
अंग्रेजी वाक्य में क्रिया के योग्य रूप का प्रयोग ना हो तो वाक्य का अर्थ बदल सकता है या वाक्य गलत हो सकता है। इसलिए उपयुक्त रचना में सिर्फ क्रिया ना लिखते हुए क्रिया का पहला रूप ऐसा लिखा गया है। क्रिया के रूप के बारे में सविस्तार जानकारीआगे दी गई है। सामान्य वर्तमान काल के अध्ययन की शुरुआत से लेकर अब तक सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग पहचान और रचना हमने देखी। अब यहां से आगे सामान्य वर्तमान काल के बारे में वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद करके दिखाया गया है। इसका अध्ययन करें और उनके बाद दिए गए वाक्यों को स्वंय करें.
अभी तक हमने क्या सिखा एक बार छोटे से रूप में पूर्ण जानकारी -
सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग - हमेशा की क्रिया व्यक्त करने के लिए
हिंदी वाक्यों की पहचान - वाक्यों के आखिर में ता हैं ते हैं ति हैं
इस काल की रचना - कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s) + .....
उदाहरण :-
(1) में जाता हूँ - I Go ( I = कर्ता GO = क्रिया का पहला रूप )
(2) तुम ख़ुश दिखते हो - You Look Happy
(3) वे हर दिन यहाँ आते हैं - They Come Here Every Day
(4) में वहाँ जाता हूँ - I Go There
(5) वे दिन भर काम करते हैं - They Work All Day
उपयुक्त सभी वाक्य कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s) + ...इसी रचना के अनुसार बने हैं लेकिन किसी भी वाक्य में क्रिया में s नही लगा अब आगे वाले वाक्य देखिए
(1) वह यहाँ आता है - He Comes Here
(2) सूर्य पश्चिम में डूबता है - The Sun Sets In The West
(3) वह अमरीका में रहता है - He Lives In America
(4) वह खुश दिखता है - He Looks Happy
(5) सूर्य पश्चिम में उगता है - The Sun Rises In The East
उपयुक्त सभी वाक्यों में क्रिया में s लगा है इस काल के कुछ और उदाहरण देखने के पूर्व क्रिया में s कब लगता हैं.
● सामान्य वर्तमानकाल मेंक्रिया में s कब लगाया जाता हैं?
क्रिया में s कब लगाया जाता है और कब नहीं, यह समझना आसान ही है चिन्ता न करे ।
● कर्ता एकवचन हो तो क्रिया में s लगाते हैं. जैसे -
वह आता है - He comes
वह खेलता है - He plays
वह हँसता है - He laughs
● और कर्ता बहुवचन होतो क्रिया में s नहीं लगता जैसे -
वे आते हैं - They Come
वे खेलतें है - They Play
वे हँसते है - They Laugh
● I और You एकवचन होने पर भी क्रिया में s नहीं लगता जैसे -
में आता हूँ - I Come
में हँसता हूँ - I Laugh
में खेलता हूँ - I Play
तुम आते हो - You Come
तुम हँसते हो - You Laugh
तुम खेलते हो - You Play
क्रिया में s कब लगाए और कब नहीं यह तो स्पष्ट हो गया फ़िर से देखिए -
कर्ता अगर एकवचन है तो क्रिया में s लगाएँ लेक़िन I और You एकवचन होने के बावजूद क्रिया में s नहीं लगाए और कर्ता बहुवचन हो तब भी क्रिया में s नहीं लगाएँ
● स्पेलिंग्स के बारे में
क्रिया में s लगते वक्त क्रिया के आखिरी अक्षर यदि o, s, x, sh या ch हो तो s के बजाए es लगाएँ जैसे -
Go - goes
Tax - taxes
Watch - watches
Pass - passes
Wash - washes
Teach - teaches
क्रिया के आखिर में यदि y होतो y का i कर के आगे es लगाएं जैसे -
Try - tries
Study - studies
Carry - carries
लेक़िन y के पहले स्वर होतो y का i नहीं किया जाता तब सिर्फ s लगाए जैसे -
Play - plays
Obey - obeys
Buy - buys
अभी तक हमनें जो कुछ भी सीखा हैं उनको ध्यान में रखते हुए कुछ उदाहरणों का अध्ययन करें -
कुत्ते भोंकते है
कुत्ता भोंकता है
सूर्य चमकता है
तारे चमकते है
मुझे लगता हैं
तुम्हें लगता हैं
उसे लगता हैं
उन्हें लगता हैं
में झूठ बोलता हूँ
वे झूठ बोलतें हैं
वह झूठ बोलता हैं
नोट : झूठ बोलना ऐसा बोलना हो तो हम अंग्रेजी में speak या talk का प्रयोग नहीं करते है झूठ बोलना = lie
और अच्छी तरह से सीखने के लिए नीचे सामान्य वर्तमानकाल के हिंदी के कुछ छोटे-छोटे वाक्य दिए गए हैं। उन्हें आप अंग्रेजी में बनाएं और अभ्यास करें यदि कोई दिक्कत आये तो हमे कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के हमें बताएं
अब इन कालों के प्रकारों के बारे में हम अगले अध्याय में पढ़ेंगे अगर आप को कोई समस्या हो तो कॉमेंट बॉक्स में कमेंट कर के हमें ज़रूर बताए हम आप के पप्रश्नों का उत्तर अवश्य ही देंगे और आप इस ब्लॉग को फ़ॉलो कर लो ताकि जब भी हम कोई पोस्ट डाले सीधा आप के पास पहुँच जाए धन्यवाद ।
नमस्ते दोस्तों आप का स्वागत हैं हमारे इस ब्लॉग में और इस ब्लॉग के माध्यम से आप की इंग्लिश और भी अच्छी हो जाएगी बस आप रेगुलर इस ब्लॉग को दिन में कभी भी पढ़ ले जिससे आप में एक आत्मविश्वास आएगा और आप किसी से भी इंग्लिश में बात करने से हड़बड़ाएंगे नहीं तो चलिए हम english kaise sikhe के पार्ट 5 की शुरुआत करते हैं और हमारा आज का टॉपिक है सामान्य काल ( simple tense ) तो आज हम सिंपल टेंस के बारे में पढ़ेंगे अभी हमनें tense के इससे पहले हम tense की शुरुआत करें में आपको बता दु ये पोस्ट english kaise sikhe in hindi का पार्ट 5 है इसके आगें के पार्ट नहीं पढ़े तो आप नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक कर के अवश्य पढ़ ले ताकि शुरुआत से आप सिख पाए और आप का बेसिक मजबूत हो सके तो चलिए सामान्य काल की शुरुआत करते हैं ।
![]() |
| Simple Tense in hindi - english kaise sikhe in hindi |
इस लिंक पर क्लिक करें पहले के पार्ट देखने के लिए
Part 1 -
Part 2 -
Part 3 -
Part 4 -
Tense in hindi - english kaise sikhe in hindi part 4
![]() |
| Simple Tense in hindi |
Types of tense in hindi -
दोस्तों पिछले पोस्ट में हम सब ने काल के कितने प्रकार होते हैं उनके बारे में अध्ययन किया था आज हम काल के प्रकारों के बारे में गहनता से अध्ययन करेंगे ।
Tense के प्रकार : - tense मुख्यतः 4 प्रकार का होता हैं ।
(1) सामान्य काल ( simple tense )
(2) अपूर्ण काल ( continuous tense )
(3) पूर्ण काल ( perfect tense )
(4) पूर्ण निरन्तर काल ( perfect continuous tense )
तो आज हम english kaise sikhe in hindi ke भाग 5 में पढ़ेंगे सामान्य काल ( simple tense ) के बारे तो चलिए शुरू करते हैं ।
● सामान्य काल ( Simple Tense )
(1) सामान्य वर्तमानकाल ( Simple Present Tense ) : सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों को आपको बोलतें समय ज़रूरत पड़ेगी इसलिए इस काल के वाक्य कैसे होते हैं, उनकी रचना english में कैसे होती है, यह अब हम देखेंगे सबसे पहले हम इस काल का प्रयोग देखेंगे प्रयोग समझने के लिए नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं वे देखिए वाक्यों में किस प्रकार की है, उस पर ध्यान दीजिए.
(1) सूर्य पूर्व में उगता हैं
(2) हरि झूठ बोलता है
(3) रमेश अमरीका में रहता है
(4) वह सुबह जल्दी उठता है
(5) वे रोज़ 16 घन्टें काम करते हैं
(6) कुत्ते भोंकते हैं
इस में से किसी भी वाक्य में क्रिया जारी नहीं दिखाई देती या एकाध बार यह क्रिया होती हो ऐसा भी प्रतीत नहीं होता ये हमेशा होने वाली क्रियाएं हैं सूर्य का पूर्व में उगता एक शाश्वत सत्य हैं झूठ बोलना हरि की आदत हैं और रमेश का अमरीका में रहना हमेशा की बात है तो सामान्य वर्तमानकाल का सरल प्रयोग आपकी समझ में आ गया एक बार और देखिए
कोई शाश्वत सत्य, किसी की (वर्तमानकाल की) आदत या हमेशा होने वाली कोई क्रिया व्यक्त करने के लिए सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है
● सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है इसका क्या अर्थ हुआ ?
ध्यानपूर्वक पढ़े : सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है इसका मतलब सामान्य वर्तमानकाल की रचना - जो आगे आ रही है उसका प्रयोग किया जाता है
हिंदी के वाक्यों का अंग्रेजी में सही अनुवाद करने के लिए हिंदी के वाक्यों के काल की सही पहचान होना1बहुत आवश्यक है लेक़िन सिर्फ वर्तमानकाल, भूतकाल या भविष्यकाल इतनी पहचान काफ़ी नहीं है क्योंकि हमने अभी देखा कि वर्तमानकाल चार हैं, भूतकाल चार है और भविष्यकाल भी चार है और इन बारह कालो की अलग अलग रचनाएँ हैं
इसलिए वाक्य निश्चित कौन से काल का है यह पहचानना होगा
काल की सही पहचान से ही सही रचना का प्रयोग करके हम सही वाक्य बना सकते हैं। जैसे अगर कोई वाक्य वर्तमान काल का है, सिर्फ का है, सिर्फ इतना ही समझ में आए तो कौन सी रचना का प्रयोग करेंगे? वर्तमान काल की चार रचनाएं हैं, लेकिन अगर वाक्य अपूर्ण वर्तमान काल का है। ऐसा मालूम हो तो अपूर्ण वर्तमान काल की रचना का प्रयोग कर वाक्य बनाया जा सकता है। यह पढ़ते वक्त किसी के सामने यह प्रश्न कर रचना देखकर मेरे हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में बोलने तक क्या सामने वाला व्यक्ति रुकेगा तो यह प्रश्न उचित है। इसका सविस्तार उत्तर आपको आगे मिलेगा। फिलहाल सिर्फ इतना याद रखें कि यह शुरुआत के दिन है इसलिए काल पहचान कर रचना के अनुसार वाक्य बनाना होगा। लेकिन जैसे-जैसे आप इस पोस्ट का अध्ययन करते जाओगे और दी गई सूचनाओं का पालन करोगे। आपको काल पहचानने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। रचना देखनी नहीं पड़ेगी और अपने आप हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में आप आसानी से कर सकेंगे - तुरंत
तो अभी हम हिंदी वाक्य का काल पहचानने के बारे में बात कर रहे थे। काल पहचानना बहुत आसान है। वाक्य पढ़ते ही वाक्य की क्रिया देखकर आप वाक्य का काल पहचान सकते हैं, परंतु कई बार वाक्य पूरा पढ़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
केवल वाक्य के क्रिया के अंत में देखकर आप काल पहचान सकते हैं। जैसे जैसे पहचान सकते हैं। जैसे सामान्य वर्तमान काल के कुछ वाक्य आप फिर देखिए सिर्फ वाक्य के आखिरी हिस्से की ओर ध्यान दीजिए।
वह सुबह जल्दी उठता है
रात में देर से सोता है
सूर्य पूर्व में उगता है
पश्चिम में डूबता है
वाक्य में क्रिया के अंत में आपको ता है दिख रहा है तो इसके बाद जब भी आप हिंदी के किसी भी वाक्य के आखिरी में ता है देखें तो आप समझ जाएंगे कि उस वाक्य का काल सामान्य वर्तमान काल है, लेकिन हिंदी में हमेशा ही सामान्य वर्तमान काल के वाक्य में ता है ही होगा। ऐसा नहीं है। कभी ता है की जगह ते है, ति हैं, वगैरह भी हो सकता है। अब यही एक बार फिर से पढ़ लें।
हिंदी वाक्य के अर्थात क्रिया के अंत में - ता हे, ते हैं, ति हैं। इनमें से कोई भी अक्षर समूह हो तो वह वाक्य सामान्य वर्तमान काल का होगा
ध्यान दीजिए : यह सामान्य वर्तमान काल के वाक्य के साधारण लक्षण हैं। ता हे ते हैं ति हैं। यह अक्षर समूह ना होते हुए भी वाक्य सामान्य वर्तमान काल का हो सकता है। यह सब आप के आगे समझ में आएगा ही तब तक काल की उक्त पहचान याद रखना ही काफी है। उक्त जानकारी को सामने रखते हुए दिया गया वाक्य सामान्य वर्तमान काल का है या नहीं। यह पहचानना आपके लिए अब मुश्किल नहीं है और वाक्य सामान्य वर्तमान काल का है। यह निश्चित होने पर यह वाक्य अंग्रेजी में बनाने के लिए नीचे दी गई रचना का प्रयोग किया जाएगा :-
कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s) + .....
इस रचना का अर्थ है वाक्य का प्रारंभ कर्ता से होगा। वाक्य में कौन सा शब्द कर्ता है, यह पहचानना मुश्किल नहीं है कर्ता यानी करने वाला तो वाक्य में क्रिया करने वाला कर्ता होगा. मैं, तुम, आप, वह, राम, श्याम... यह शब्द कर्ता है हिंदी वाक्यों में साधारणत: कर्ता अधिकतर वाला शब्द ही होता है और कर्ता के बाद आएगा। क्रिया का पहला रूप जरूरी हो तो क्रिया के पहले रूप में s लगेगा ( s कब लगेगा यह जानकारी आगे आ रही है ) और वाक्य में जो कुछ भी बचा होगा, वह क्रिया क्रिया के बाद आएगा.
अब उदाहरण देखने के पूर्व एक अंतिम बार क्रिया के रूप के बारे में क्रिया का पहला रूप, दूसरा रूप, तीसरा रूप और ing रूप में शब्द बीच-बीच में आपके सामने आएंगे। अंग्रेजी में काल के अनुसार और जरूरत के अनुसार क्रिया के योग्य रूपों का अध्ययन करना पड़ता है। जैसे हिंदी वाक्य में जाना यह क्रिया हो तो उसके लिए हमेशा अंग्रेजी में go इस शब्द का प्रयोग होगा। ऐसा नहीं है। कभी go आएगा तो कभी went कभी gone कभी going
अंग्रेजी वाक्य में क्रिया के योग्य रूप का प्रयोग ना हो तो वाक्य का अर्थ बदल सकता है या वाक्य गलत हो सकता है। इसलिए उपयुक्त रचना में सिर्फ क्रिया ना लिखते हुए क्रिया का पहला रूप ऐसा लिखा गया है। क्रिया के रूप के बारे में सविस्तार जानकारीआगे दी गई है। सामान्य वर्तमान काल के अध्ययन की शुरुआत से लेकर अब तक सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग पहचान और रचना हमने देखी। अब यहां से आगे सामान्य वर्तमान काल के बारे में वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद करके दिखाया गया है। इसका अध्ययन करें और उनके बाद दिए गए वाक्यों को स्वंय करें.
अभी तक हमने क्या सिखा एक बार छोटे से रूप में पूर्ण जानकारी -
सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग - हमेशा की क्रिया व्यक्त करने के लिए
हिंदी वाक्यों की पहचान - वाक्यों के आखिर में ता हैं ते हैं ति हैं
इस काल की रचना - कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s) + .....
उदाहरण :-
(1) में जाता हूँ - I Go ( I = कर्ता GO = क्रिया का पहला रूप )
(2) तुम ख़ुश दिखते हो - You Look Happy
(3) वे हर दिन यहाँ आते हैं - They Come Here Every Day
(4) में वहाँ जाता हूँ - I Go There
(5) वे दिन भर काम करते हैं - They Work All Day
उपयुक्त सभी वाक्य कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s) + ...इसी रचना के अनुसार बने हैं लेकिन किसी भी वाक्य में क्रिया में s नही लगा अब आगे वाले वाक्य देखिए
(1) वह यहाँ आता है - He Comes Here
(2) सूर्य पश्चिम में डूबता है - The Sun Sets In The West
(3) वह अमरीका में रहता है - He Lives In America
(4) वह खुश दिखता है - He Looks Happy
(5) सूर्य पश्चिम में उगता है - The Sun Rises In The East
उपयुक्त सभी वाक्यों में क्रिया में s लगा है इस काल के कुछ और उदाहरण देखने के पूर्व क्रिया में s कब लगता हैं.
● सामान्य वर्तमानकाल मेंक्रिया में s कब लगाया जाता हैं?
क्रिया में s कब लगाया जाता है और कब नहीं, यह समझना आसान ही है चिन्ता न करे ।
● कर्ता एकवचन हो तो क्रिया में s लगाते हैं. जैसे -
वह आता है - He comes
वह खेलता है - He plays
वह हँसता है - He laughs
● और कर्ता बहुवचन होतो क्रिया में s नहीं लगता जैसे -
वे आते हैं - They Come
वे खेलतें है - They Play
वे हँसते है - They Laugh
● I और You एकवचन होने पर भी क्रिया में s नहीं लगता जैसे -
में आता हूँ - I Come
में हँसता हूँ - I Laugh
में खेलता हूँ - I Play
तुम आते हो - You Come
तुम हँसते हो - You Laugh
तुम खेलते हो - You Play
क्रिया में s कब लगाए और कब नहीं यह तो स्पष्ट हो गया फ़िर से देखिए -
कर्ता अगर एकवचन है तो क्रिया में s लगाएँ लेक़िन I और You एकवचन होने के बावजूद क्रिया में s नहीं लगाए और कर्ता बहुवचन हो तब भी क्रिया में s नहीं लगाएँ
● स्पेलिंग्स के बारे में
क्रिया में s लगते वक्त क्रिया के आखिरी अक्षर यदि o, s, x, sh या ch हो तो s के बजाए es लगाएँ जैसे -
Go - goes
Tax - taxes
Watch - watches
Pass - passes
Wash - washes
Teach - teaches
क्रिया के आखिर में यदि y होतो y का i कर के आगे es लगाएं जैसे -
Try - tries
Study - studies
Carry - carries
लेक़िन y के पहले स्वर होतो y का i नहीं किया जाता तब सिर्फ s लगाए जैसे -
Play - plays
Obey - obeys
Buy - buys
अभी तक हमनें जो कुछ भी सीखा हैं उनको ध्यान में रखते हुए कुछ उदाहरणों का अध्ययन करें -
कुत्ते भोंकते है
कुत्ता भोंकता है
सूर्य चमकता है
तारे चमकते है
मुझे लगता हैं
तुम्हें लगता हैं
उसे लगता हैं
उन्हें लगता हैं
में झूठ बोलता हूँ
वे झूठ बोलतें हैं
वह झूठ बोलता हैं
नोट : झूठ बोलना ऐसा बोलना हो तो हम अंग्रेजी में speak या talk का प्रयोग नहीं करते है झूठ बोलना = lie
![]() |
| english kaise sikhe |
![]() |
| english kaise sikhe |
![]() |
| english kaise sikhe in hindi |
और अच्छी तरह से सीखने के लिए नीचे सामान्य वर्तमानकाल के हिंदी के कुछ छोटे-छोटे वाक्य दिए गए हैं। उन्हें आप अंग्रेजी में बनाएं और अभ्यास करें यदि कोई दिक्कत आये तो हमे कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के हमें बताएं
![]() |
| simple tense |
![]() |
| Tense in hindi |

0 Comments
Thankyou